1600 meter running tips in hindi : RPF Exam
Indian army में भर्ती होने के लिए आपको 2 महत्वपूर्ण Test में अच्छा परफॉर्म करना होता है उनमें से एक है फिजिकल फिटनेस Test तथा दूसरा है लिखित परीक्षा। फिजिकल फिटनेस Test में सबसे महत्वपूर्ण Army running होती है जिसमे अधिकतर कैंडिडेट बाहर हो जाते है
फिजिकल फिटनेस Test में सबसे महत्वपूर्ण 1600 Meter रनिंग होती है जिसमे केवल कुछ कैंडिडेट ही सफल हो पाते है। मेरिट लिस्ट में स्थान पाने के लिए Army running में फुल मार्क्स (60 मार्क्स) लेना भी आवश्यक है यदि आपने group II में army running की है तो आपको केवल 40 मार्क्स मिलते है जिससे मेरिट लिस्ट में स्थान पाने में दिक्कत आती है।
Indian Army Rally running Tips :
Indian army रैली के फिजिकल फिटनेस Test को पास करने के लिए आपको कड़ी तथा निरंतर मेहनत करने की आवश्यकता होती है।
army फिजिकल फिटनेस Test की तयारी के लिए आपको कम से कम 3 महीने निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है। यदि आप पहले से फिजिकली फिट है तथा सामान्यतः 2 से 3 KM आसानी से दौड़ लेते है तो आप हमारे बताये हुए फिटनेस अभ्यास से इंडियन army फिजिकल फिटनेस Test group I में पास कर सकते है
यह फिजिकल फिटनेस शेड्यूल फिजिकल फिटनेस ट्रेनर के द्वारा बनाया गया है जिसे आपको अच्छी डाइट के साथ साथ बड़ी सावधानी से फॉलो करना है। यह फिजिकल फिटनेस शेड्यूल 3 महीने का है तथा यह Army रैली से कम से कम 10 दिन पहले खत्म हो जाना चाहिए। नीचे टेबल में army रैली के लिए फिजिकल फिटनेस Test की सभी Details दी गयी है।
Duration | Running | Push up | Sprints |
---|---|---|---|
First Week | 2 KM | 20 | 100 Meter |
Second Week | 2.5 KM | 40 | 100 Meter |
Third Week | 3 KM | 60 | 200 Meter शूट |
Fourth Week | 4 KM | 80 | 200 Meter शूट दो बार |
Fifth Week | 5 KM 23 Minute | 100 | 200 Meter शूट दो बार |
Sixth Week | 5 KM 21 Minute में | 100 | 200 Meter शूट दो बार |
Seventh week | 4 KM 16 Minute में | 6 बीम + 50 push up | 200 Meter शूट 2 बार |
Eight week | 3 KM 12 Minute में | 7 बीम +60 Push up | 200 Meter शूट 2 बार |
Ninth week | 2.5 KM 10 Minute | 8 बीम + 70 Push up | 200 Meter शूट 2 बार |
Tenth week | 2.5 KM 9 Minute 30 Second | 10 बीम + 80 Push up | 300 Meter शूट 2 बार |
Eleventh week | 2 KM 7 Minute | 12 बीम + 90 push up | 200 Meter शूट 3 बार |
Twelve week | 1600 Meter 5 Minute 15 Second | 13 बीम + 100 push up | 200 Meter शूट 3 बार |
For more detail please visit my youtube video :
Army running के लिए important tips :
Running start करने से पहले कभी भी ज्यादा पानी न पीयें ओर सुबह सुबह खाली पेट दौड़े। ज्यादा पानी पीने से running समय आपको परेशानी हो सकती है
Practice के अलावा खान पान का अवश्य ध्यान रखे। तली हुई तथा मसालेदार खाना बिल्कुल इस्तेमाल न करे। खाने में ढूध, फल, अंडा, ताजा सब्जियां, चिकन, रोटी तथा चावल ले। जितना हो सके घी का सेवन भी कम कर दे। घी में cholestrol ज्यादा होता है जिससे मोटापा बढ़ता है।
हमेशा हल्के, आरामदायक running शूज का इस्तेमाल करे। जूते के मामले में बिल्कुल कंजूसी न करे। इससे आप चोट से बचे रहेंगे तथा जूते की अच्छी ग्रिप तथा Lite wait के कारण आपकी speed काफी इम्प्रूव होगी
Running करते समय हमेशा अच्छी क्वालिटी, तथा बिना कॉटन वाले अंडरवियर पहने। कॉटन अंडरवियर पसीना सोखते है जिससे फंगल तथा बैक्टीरियल इन्फेक्शन का चांस बढ़ता है। कॉटन अंडरवियर गीला होने के कारण थाइ के साथ टच करता है जिससे थाइ की त्वचा लाल हो जाती है और उस स्थिति में Running तो दूर पैदल चलना भी बहुत मुश्किल होता है इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के के अंडरवियर इस्तेमाल करे।
शर्दी के समय running के लिए हैंड ग्लव्स तथा ट्रैक सूट का इस्तेमाल अवश्य करे तथा वुलेन से बना स्कार्प या कैप अपने सिर तथा चेहरे के लिए जरूर इस्तेमाल करे। इससे आप सर्दी जुकाम से बचे रहेंगे तथा आपकी फिजिकल फिटनेस Test की तयारी में कोई रुकावट नही आएगी।
गर्मी के समय आप हल्की खुली T Shirt तथा Shorts इस्तेमाल कर सकते है।