गर्मियों के लिए डाइट प्लान
गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। क्योंकि गर्मियां शुरू होते ही कई परेशानियां आपको घेर लेती हैं। गर्मियों में खाई जाने वाली कुछ चीजें शरीर के अंदर गर्मी को बढ़ा देती हैं, जोकि कब्ज, बदहजमी, पेट दर्द और नींद खराबी का कारण बनती हैं। इसलिए गर्मियों में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जो शरीर को अंदर से ठंडक दे। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मियों में आपको कौन-सी चीज खानी चाहिए इससे आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी और आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे।
गर्मियों में करें इन चीजों का सेवन
छाछ
क्टिक एसिड से भरपूर छाछ का सेवन गर्मियों में शरीर को ठंडक देता है। इसके अलावा छाछ पीने से शरीर में चुस्ती बनी रहती है और यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।
नारियल पानी
चॉय या कॉफी की बजाए आप गर्मियों में नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्िशयम, क्लोराइड और पोटैशियम आपको हैल्दी बनाएं रखते हैं। आप चाहें तो नारियल पानी की बजाए नींबू पानी का सेवन भी कर सकते हैं।
खीरे ,ककड़ी
वैसे तो अधिकत लोग गर्मियों में खीरे को सैलेड के रूप में खाना पसंद करते हैं। मगर आप चाहें तो इसका रस निकाल कर भी पी सकते हैं। खीरे का सेवन गैस, एसीडिटी, सीने में जलन जैसी समस्याओं खत्म करता है।
कटहल
गर्मियों में कटहल का सेवन सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है। इसके अलावा इसे खाने से ब्लड प्रैशर बी कंट्रोल में रहता है।
कीवी
कीवी में विटामिन बी1, बी2, बी3, सी और के भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि हृदय, दांत, किडनी और ब्रैन से जुड़ी कई प्रॉबल्म को दूर करता है।
आइसक्रीम
गर्मियों की कल्पना भी आइस क्रीम के बिना अधूरी है. आइस क्रीम को पूरी तरह जंक फूड की कैटिगरी में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि इसमें दूध, ड्राई फ्रूट्स आदि होते हैं लेकिन हाई कैलोरी, हाई शुगर और प्रिज़र्वेटिव होने की वजह से कम ही खाएं. आप आइस क्रीम में फ्रूट्स डाल कर भी खा सकते हैं