भारतीय सेना में किस प्रकार बीम लगाई जाती है | Bim Kese Lagaye |
हेलो दोस्तों आज हम बात करते है किस प्रकार भारतीय सेना में बीम लगाई जाती है | हमारे फौजी भाइयो दुवारा बताई गयी ट्रिक को फॉलो करे और भारतीय सेना में जाने लिए हमारे बताये गये ट्रिक को फॉलो करे | और आप कई पर भी तयारी करे तो अपने एक्साइज में शामिल करे | जब भी आप आर्मी की भर्ती देने जाये तो आप को कोई परेशानी न आये और आप आराम से बीम लगा पाये | तो दोस्तों आज मे उन्ही बच्चो की कमेंट को देखकर मेने यह पोस्ट बनाई है
1 . बीम किस प्रकार पकड़े – तो दोस्तों आज में बताने जा रहा हु | की बीम किस प्रकार पकडे | बहुत से ऐसे बच्चे है जिन्हे बीम को पकड़ने का तरीका भी नहीं आता है | बीम हमेशा अपने चेस्ट की सिधाई से पकडे बीम लगाते समय अपने हाथो के बल से अपने शरीर को ऊपर की ले जाए और अपने चेस्ट को बीम को टच करे | बीम लगाते समय अपनी नजर ऊपर की ओर रखे जिससे आप का बॉडी बेलेंस अच्छी तरीके से बना रहेगा | आप के पैर सीधे होना चाहिए | जब आप बीम में डाउन होते है तो आप का कंधा लोक होना चाहिए जिससे आप को बॉडी को ऊपर खींचने में तकलीफ नहो | और आप आराम से 8 से 10 बीम लगा सके |
2 . बीम को किस प्रकार बढ़ाये जाये – बीम लगाने के लिए आप के हाथ में दम होना चाहिए अगर आप के हाथ मजबूत है तो आप अधिक समय तक बीम के ऊपर टिक सकते है | अगर आप के पास हाथो में ताकत है ओर आप को बीम लगाने का तरीका याद नहीं है तो आप को बहार कर दिया जायेगा | जो भी इस भर्ती को पहली बार देने जाते है उनको यह भी नहीं पता है की बीम क्या है बीम को किस प्रकार लगाते है | भर्ती में बीम को हमेशा अंदर की तरफ से पकड़ा जाता है| अगर आप घर पर बीम लगाने की प्रेक्टिस करते तो आप को बाहर से बीम लगाने की प्रेक्टिस करना चाहिए | जिससे आप का स्टेमिना बहुत अच्छा होगा | और आप आर्मी की भर्ती में 10 बीम आराम से लगा सकते है |
3 . बीम को बहार से लगाने में फायदा – अगर आप अंदर की बजाई अगर बहार से बीम लगाते है तो उसमे आप ज्यादा बीम नहीं लगा पाते है | अगर आप बहार से 5 बीम लगाते है तो आप आर्मी की भर्ती में 7 बीम लगा सकते है अगर आप डेली अपनी एक्ससाइज में इसको शामिल करते है तो आप दोनों तरह से लगाने का प्रयास करे | अगर आप अपना स्टेमिना अधिक बड़ाना चाहते है तो आप एक दिन छोड़ कर बीम लगाने का प्रयास करे | और अगले हफ्ते में आप पहले से 1 या 2 बीम अधिक लगाने का प्रयास करे इससे ज्यादा आप ट्राई न करे आप | एक हफ्ते तक उतनी ही बीम लगाए जितनी आप ने इस हफ्ते के पहले दिन लगाई है | इससे आप बहुत ही जल्दी 10 से 15 बीम लगा सकते है |
फौजी बनने का सपना मेरा साकार होगा ,
उन अमर शहीदों में भी मेरा नाम होगा ,
देखा था जो सरहद सपनो मे ,
हकीकत में उससे मिलाप होगा ,
फौजी बनने का सपना साकार होगा |